• Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Mumbai Havey Rain Fall News And Update: All Offices Closed After Water In Low lying Areas, One Dead In Thane; High Alert With Red Alert

बारिश से बेपटरी मुंबई:भारी बारिश से मुंबई के ज्यादातर इलाकों में पानी भरा, दफ्तरों को बंद किया गया, ट्रेनें रोकी गईं; दो दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी

मुंबई4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह से कई इलाकों में सड़कों पर गाड़ियां फंसी देखी जा रही हैं। - Dainik Bhaskar
मुंबई में भारी बारिश के कारण मंगलवार सुबह से कई इलाकों में सड़कों पर गाड़ियां फंसी देखी जा रही हैं।
  • सांताक्रूज में नाले में बही तीन लड़कियां, ठाणे में एक शख्स की मौत
  • राहत कार्य के लिए मैदान में उतरे आदित्य ठाकरे

मुंबई और आसपास के इलाकों में सोमवार रात से ही लगातार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग की ओर से 4 और 5 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। बीएमसी के साथ फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ को सतर्क रहने को कहा गया है। इस बीच राज्य सरकार ने सभी गैर जरूरी सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों को बंद रखने का आदेश दिया है। रेलवे पटरियों पर भी पानी भर गया है। इसके चलते ट्रेनें भी रोक दी गई हैं।

नाले में बहीं तीन लड़कियां
बारिश के चलते सांताक्रूज ईस्ट के त्रिमूर्ति चॉल में एक कमरा ढह गया है। वहीं चॉल के पीछे बने नाले में तीन लड़कियां गिर गईं जिनका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर बीएमसी की राहत टीम मौजूद है। बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के युवा मंत्री आदित्य ठाकरे भी बीएमसी टीम के साथ फील्ड पर उतरे हैं।

बीएमसी की टीम के साथ मंत्री आदित्य ठाकरे भी आज मुंबई की सड़कों पर नजर आए।
बीएमसी की टीम के साथ मंत्री आदित्य ठाकरे भी आज मुंबई की सड़कों पर नजर आए।

मुंबई के समुद्र में देखने को मिली 4 मीटर ऊंची लहरें
मौसम विभाग ने मंगलवार को मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीएमसी ने सभी गैर जरूरी सरकारी दफ्तर और प्राइवेट ऑफिस बंद रखने को कहा है। मुंबई के समुद्र में दोपहर 12.45 बजे हाई टाइड आया। इस दौरान समुद्र में 4 मीटर ऊंची लहरे देखने को मिली। हालांकि, शहर में धीमी बारिश होने के कारण स्थिति बेकाबू नहीं हुई। इससे पहले बीएमसी ने हाई टाइड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और समुद्री किनारों से दूर रहने को कहा था।

दोबारा रवाना हुईं ट्रेन
पश्चिमी रेलवे ने पहले बांद्रा और चर्चगेट के बीच ट्रेन सेवा निलंबित कर दी थी। हालांकि मंगलवार को चर्चगेट से 12 बजकर 5 मिनट पर पहली स्लो ट्रेन और अंधेरी से 11 बजकर 40 मिनट पर ट्रेन रवाना हुई।

इस दुर्घटना के बाद से वेस्टर्न एक्सप्रेसवे बंद हो गया है।
इस दुर्घटना के बाद से वेस्टर्न एक्सप्रेसवे बंद हो गया है।
भारी बारिश के कारण वेस्टर्न-एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।
भारी बारिश के कारण वेस्टर्न-एक्सप्रेसवे पर लैंडस्लाइड हुई। इसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

मुंबई के इन इलाकों में भरा पानी
मुंबई में हिंदमाता, दादर, टीटी किंग्स सर्किल, सायन, चेंबुर, अंधेरी, सांताक्रूज और दूसरे निचले इलाकों में पानी भर गया है। सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। अंधेरी अंडरपास को बंद कर दिया गया है। मुंबई शहर के कोलाबा में रात एक बजे तक लगभग 269 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरीय इलाके सांताक्रूज में 87 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

मुंबई के परेल ईस्ट इलाके में भारी बारिश के कारण सड़कों पर बसों और कारों का आधा हिस्सा पानी में डूब गया।
मुंबई के परेल ईस्ट इलाके में भारी बारिश के कारण सड़कों पर बसों और कारों का आधा हिस्सा पानी में डूब गया।

ठाणे में एक शख्स की मौत
मुंबई के पास ठाणे में बारिश की वजह से एक शख्स की मौत हो गई। दरअसल, टीएमसी स्ट्रीट में ओवाला हनुमान मंदिर के पास बिजली के एक खंभे में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई।

मुंबई से सटे ठाणे में भारी बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया है।
मुंबई से सटे ठाणे में भारी बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया है।
पालघर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं हैं।
पालघर के कई हिस्सों में भारी बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं हैं।
कामकाजी दिन होने के कारण ऑफिस जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।
कामकाजी दिन होने के कारण ऑफिस जाने वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

बारिश के चलते हाईकोर्ट ने टाली सुशांत समेत कई मामलों की सुनवाई
भारी बारिश होने की वजह से बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को सुशांत समेत कई मामलों की ऑनलाइन सुनवाई टाल दी। कोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण अदालत के कई कर्मचारी कोर्ट नहीं पहुंच सके। इसलिए हाईकोर्ट की पांच बेंचों ने कई मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी। इन मामलों पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस की अध्यक्षता वाली बेंच के पास सुशांत केस को मुंबई पुलिस से सीबीआई या विशेष जांच दल को सौंपने की मांग करने वाली एक याचिका भी लिस्टेड थी।

महाराष्ट्र के इन शहरों में भी भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई के अलावा, महाराष्ट्र के ठाणे, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के चलते अंधेरी अंडरपास को बंद कर दिया गया है, पिछले साल यहां एक स्कॉर्पियो फंस गई थी और उसमें सवार दो लोगों की मौत हुई थी।
बारिश के चलते अंधेरी अंडरपास को बंद कर दिया गया है, पिछले साल यहां एक स्कॉर्पियो फंस गई थी और उसमें सवार दो लोगों की मौत हुई थी।
भारी बारिश की वजह से सुबह मीठी नदी ओवरफ्लो हो कर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जिसके बाद आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया है।
भारी बारिश की वजह से सुबह मीठी नदी ओवरफ्लो हो कर खतरे के निशान के ऊपर बह रही है, जिसके बाद आसपास के इलाकों में जलजमाव हो गया है।
10 घंटे के दौरान मुंबई में 230 मिमी बारिश हुई है, जिसके बाद मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति है।
10 घंटे के दौरान मुंबई में 230 मिमी बारिश हुई है, जिसके बाद मुंबई में बाढ़ जैसी स्थिति है।

Top Cities