Please enable javascript.maharashtra ko kaise nuksan pahunchayega nisarg toofan: महाराष्ट्र को कैसे नुकसान पहुंचाएगा निसर्ग तूफान

Nisarga Cyclone: सावधान मुंबई! 120 रफ्तार, इस तूफान से डरना क्यों है जरूरी

नवभारतटाइम्स.कॉम | 3 Jun 2020, 1:20 pm
Subscribe

निसर्ग तूफान (nisarga cyclone) से महाराष्ट्र में भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। अरब सागर में बन रहे तूफान से तटीय इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है।

हाइलाइट्स

  • निसर्ग तूफान बुधवार को महाराष्ट्र के तटीय इलाकों पर देगा दस्तक
  • महाराष्ट्र में समुद्र के किनारे के इलाकों में भारी नुकसान की संभावना
  • रत्नागिरी, रायगढ़, ठाणे, सिंधुदुर्ग में तूफान छोड़ सकता है अपने निशान
महाराष्ट्र में तूफान का असर दिखना शुरू
महाराष्ट्र में तूफान का असर दिखना शुरू
मुंबई
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अम्फान की तबाही के बाद अरब सागर में बनने वाला निसर्ग तूफान महाराष्ट्र और गुजरात में दस्तक देने वाला है। जानकारी के मुताबिक साइक्लोन का केंद्र महाराष्ट्र के तट के काफी नजदीक है। लैंडफाल की प्रक्रिया शुरू हो गई और यह 3 घंटे में पूरी होगी। तूफान तेजी से मुंबई की ओर बढ़ रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, तूफान ने अलीबाग में दस्तक दे दी है। अलीबाग में तेज हवाओं के साथ बारिश भी शुरू हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक, लैंडफाल के समय हवा की स्पीड करीब 90-110 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है जो 120 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। एनडीआरएफ ने लोगों को तूफान से सतर्क रहने की सख्त सलाह दी है। संस्था के डीजी एसएन प्रधान ने बताया कि तूफान के लैंडफाल के पहले के 6 घंटे और बाद के 6 घंटे काफी महत्वपूर्ण हैं, इसलिए लोगों से अपील है कि वे बाहर न निकलें।

वहीं, रत्नागिरी में चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर दिखना शुरू हो गया है। तेज हवाओं की वजह से यहां कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए हैं। एयर वाइस मॉर्शल जीपी शर्मा ने बताया कि तूफान की वजह से अलीबाग, पालघर और मुंबई में बारिश शुरू हो गई है। यह लगातार जारी रहेगी और इसकी तीव्रता बढ़ती जाएगी। तूफान के आगे बढ़ने के साथ-साथ इन इलाकों में हवाएं तेज होनी शुरू हो जाएंगी। 12 बजे से 4 बजे तक तूफान चरम पर रहेगा।

निसर्ग चक्रवात की चपेट में आकर समंदर में फंसा जहाज, देखें वीडियो
निसर्ग चक्रवात की चपेट में आकर समंदर में फंसा जहाज, देखें वीडियो

तटीय इलाकों को नुकसान
निसर्ग तूफान को अम्फान की तरह विनाशकारी नहीं माना जा रहा है लेकिन गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में इससे काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में तैयार हो रहे तूफान के कारण समुद्र में 1-2 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने मछुआरों को चेतावनी जारी कर उन्हें समुद्र के किनारे न जाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्हें घर से बाहर न निकलने की भी सलाह दी गई है।

windy.com से साभार

windy.com से साभार


तटीय इलाकों को खतरा ज्यादा
तूफान से तटीय इलाकों के लोगों को खतरा ज्यादा है, इसलिए प्रशासन यहां से लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाने के प्रयास में लगी है। निसर्ग तूफान से रत्नागिरि में सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यहां बीच समुंदर में पानी का जहाज फंसा हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे जहाज के रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल तूफान अलीबाग से 115 किमी दूर रह गया है। 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से दोनों तटीय राज्यों में भारी तबाही मचने के आसार हैं।

तबाही मचाने आ रहा निसर्ग, अभी से डरा रहीं हवाएं!

यह भी पढ़ेंः मुंबई की ओर बढ़ रहा है 'निसर्ग', देखें तूफान का रौद्र रूप


मुंबई के आसपास के इलाकों में भूस्खलन
निसर्ग से महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। मुंबई के आसपास के इलाकों ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में भूस्खलन की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि इन इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। महाराष्ट्र में तूफान के मद्देनजर धारा 144 लगा दिया गया है। साथ ही लोगों को एहतियात बरतने के लिए भी कहा गया है। घर से बार न निकलने के सख्त निर्देश हैं। प्रशासन ने कहा है कि अगर बहुत जरूरी काम से बाहर जाना भी पड़े तो साथ में एक हथौड़ा जरूर रखें, जिससे जाम में फंसने पर कांच तोड़कर बाहर आया जा सके।

हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन नंबर


हेल्पलाइन नंबर जारी
तूफान के मद्देनजर बीएमसी डिजास्टर कंट्रोल रूम ने हेल्पलाइन नंबर (022-22694719) जारी किया है। इसके अलावा चक्रवात से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए टॉल फ्री नंबर 1916 पर डायल किया जा सकता है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर