• Hindi News
  • National
  • Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today

कोरोना देश में:एक दिन में रिकॉर्ड 8812 संक्रमित बढ़े, अब तक 1 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए; देश में 2 लाख 7 हजार 183 केस

नई दिल्ली4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्वीर मुंबई की है। यहां गोरेगांव मे एक एग्जीविशन सेंटर में बेड लगाकर क्वारैंटाइन सेंटर तैयार किया गया है। - Dainik Bhaskar
तस्वीर मुंबई की है। यहां गोरेगांव मे एक एग्जीविशन सेंटर में बेड लगाकर क्वारैंटाइन सेंटर तैयार किया गया है।
  • देश में कोरोना से अब तक 5829 लोग दम तोड़ चुके हैं, सबसे ज्यादा 2465 की जान महाराष्ट्र में गई
  • मंगलवार को महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298 और तमिलनाडु में 1091 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं
  • केजरीवाल ने 'दिल्ली कोरोना' ऐप लॉन्च किया, राजधानी में उपराज्यपाल के ऑफिस में 13 लोग संक्रमित

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 7 हजार 183 हो गई है। 1 लाख 285 मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 8812 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। केरल और बंगाल में एक दिन में रिकॉर्ड संक्रमित बढ़े। उधर, दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के 4 कर्मचारी संक्रमित पाए गए। राजीव गांधी भवन में एएआई के ऑफिस को 4 जून तक सील कर दिया गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस में 13 लोग भी पॉजिटिव मिले।

महाराष्ट्र में 2287, दिल्ली में 1298, तमिलनाडु में 1091, गुजरात में 415, प. बंगाल में 396, कर्नाटक में 388, उत्तरप्रदेश में 368, हरियाणा में 296, राजस्थान में 272, बिहार में 151, ओडिशा में 141, मध्यप्रदेश में 137 और केरल में 86 नए मरीज सामने आए। इनके अलावा 6414 मरीज और बढ़े, लेकिन किन राज्यों में यह स्पष्ट नहीं हो सका। यह आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 है। इनमें 97 हजार 581 एक्टिव केस हैं। वहीं, 95 हजार 526 ठीक हो गए। 5598 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण 28 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश में फैला

कोरोनावायरस संक्रमण 28 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

दिल्ली में लौटी रौनक

लॉकडाउन के बाद केंद्र सरकार ने देशभर में आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की इजाजत दे दी है। अनलॉक-1 के तहत चरणबद्ध तरीके से अलग-अलग जगहों पर कारोबार शुरू किया जा रहा है। दिल्ली का सरोजिनी मार्केट भी मंगलवार को खुला। हालांकि आम दिनों की तरह यहां भीड़ नजर नहीं आई। वहीं, करीब तीन महीने के बाद दुकानें खोलने पहुंचे दुकानदार भी एहतियात बरतते हुए नजर आए।

अपडेट्स... 

  • तमिलनाडु में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, राज्य सरकार ने सैलून मालिकों को ग्राहकों की आधार डिटेल रखने के लिए कहा है।
  • उत्तराखंड सरकार ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण चारधाम यात्रा 8 जून से सीमित श्रद्धालुओं के साथ शुरू की जाएगी।
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 'दिल्ली कोरोना' ऐप लॉन्च किया। इसके जरिए लोगों को पता चल सकेगा कि राजधानी के किस अस्पताल में कितने बेड खाली हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बेड की मांग वही लोग करें, जिनको डॉक्टर ने एडमिट होने के लिए कहा हो।
  • कोलंबो से 685 भारतीय नागरिकों को लेकर आईएनएस जलाश्व तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वीओ चिदंबरनार पोर्ट पर पहुंचा।

5 दिन जब सबसे ज्यादा मामले

तारीख

केस
1 जून7722
31 मई8789
30 मई8364
29 मई8138
27 मई7246
28 मई7254

पांच राज्यों का हाल

मध्य प्रदेश: यहां मंगलवार को 137 नए पॉजिटिव मिले और 6 की जान गई। भोपाल में 20, इंदौर में 31, नीमच में 24, जबलपुर में 10, सागर और ग्वालियर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में मरीजों की संख्या 8420 हो गई है। अब तक 5221 मरीज स्वस्थ हो गए हैं।

तस्वीर भोपाल के कोविड चिरायु अस्पताल की है। यहां से सोमवार को 100 से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
तस्वीर भोपाल के कोविड चिरायु अस्पताल की है। यहां से सोमवार को 100 से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को संक्रमण के 2287 मामले सामने आए। 1225 ठीक हुए और 103 मरीजों की जान गई। राज्य में अब तक 72 हजार 300 संक्रमित मिल चुके हैं। 26 मई से 31 मई तक देश के कुल कोरोना मामलों में महाराष्ट्र का हिस्सा 43% से घटकर 35% हो गया है। यह ट्रेंड पहले भी देखने को मिला था।

तस्वीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की है। यहां एक दिव्यांग महिला को उसका परिवार स्टेशन लेकर पहुंचा। एक जून से देशभर में 200 ट्रेनें शुरू की गई हैं।
तस्वीर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की है। यहां एक दिव्यांग महिला को उसका परिवार स्टेशन लेकर पहुंचा। एक जून से देशभर में 200 ट्रेनें शुरू की गई हैं।

उत्तर प्रदेश: राज्य में 24 घंटे में 368 नए पॉजिटिव मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा 42 संक्रमित गौतमबुद्धनगर जिले में मिले। प्रदेश में अब तक 8729 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें यूपी लौटे 2288 प्रवासी श्रमिक शामिल हैं। वहीं, 229 मरीजों की मौत हो चुकी है।

तस्वीर लखनऊ के एक सरकारी ऑफिस की है। यहां दो महीने बाद 50% उपस्थिति के साथ फिर से काम शुरू हुआ।
तस्वीर लखनऊ के एक सरकारी ऑफिस की है। यहां दो महीने बाद 50% उपस्थिति के साथ फिर से काम शुरू हुआ।

बिहार: प्रदेश में मंगलवार को 151 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। अब तक राज्य में 4096 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से राज्य में 24 लोग जान गंवा चुके हैं। 

राजस्थान: यहां मंगलवार को कोरोना के 272 नए पॉजिटिव केस सामने आए और 4 लोगों की जान गई। नए मरीजों में भरतपुर में 70, जयपुर में 42, जोधपुर में 44, पाली और कोटा में 13-13 मिले। राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9373 पहुंच गया। प्रदेश में कोरोना से अब तक 203 मौतें हुईं।

तस्वीर जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके की है। अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को लोगों की आवाजाही देखी गई।
तस्वीर जयपुर के बड़ी चौपड़ इलाके की है। अनलॉक-1 के पहले दिन सोमवार को लोगों की आवाजाही देखी गई।

    Top Cities