Move to Jagran APP

Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 116 मौतें, 8,381 डिस्चार्ज, जानें बाकी राज्‍यों का हाल

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 7466 नए मामले मिले हैं और 175 लोगों की जान गई है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 10:40 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 10:40 PM (IST)
Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 116 मौतें, 8,381 डिस्चार्ज, जानें बाकी राज्‍यों का हाल
Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 116 मौतें, 8,381 डिस्चार्ज, जानें बाकी राज्‍यों का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से स्थिति बेहद गंभीर होते जा रही है। राज्य में एक दिन में अब तक सर्वाधिक 116 मौतें हुई हैं और ढाई हजार से ज्यादा नए मामले भी सामने आए हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि एक दिन में सबसे ज्यादा 8,381 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।

loksabha election banner

देशभर में सात हजार से ज्यादा नए मामले

दिल्ली में भी रिकॉर्ड 1,106 नए मामले सामने आए हैं। यह लगातार दूसरा दिन है जब एक हजार से ज्यादा मामले मिले हैं, गुरुवार को 1024 नए केस सामने आए थे। इसके साथ ही शुक्रवार को देशभर में सात हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और डेढ़ सौ से ज्यादा मौतें हुईं। संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 65 हजार को पार कर गया है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले चौबीस घंटे में 7,466 नए मामले मिले हैं और 175 लोगों की जान गई है। इसके साथ ही इस महामारी से अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 1,65,799 और मृतकों का आंकड़ा 4,706 पर पहुंच गया है। 

कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,67,727 हुई 

स्वास्थ्य मंत्रालय व अन्य स्रोतों से मिले आंकड़ों में अंतर का कारण राज्यों से केंद्रीय एजेंसी को आंकड़े मिलने में होने वाली देरी है। इसके अलावा कई एजेंसियां राज्यों से सीधे आंकड़े जुटाती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में एक दिन पहले की देर रात तक के मामले शामिल होते हैं।राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से प्राप्त सूचनाओं के मुताबिक देश में 7,061 नए मामले सामने आए और कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,67,727 हो गई है। एक्टिव मामले सिर्फ 83,069 ही हैं। अब तक 79850 लोग स्वस्थ हुए हैं और 4,808 लोगों की मौत हो चुकी है।

शुक्रवार को 174 लोगों की जान गई, जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 116, गुजरात में 20, दिल्ली में 13, तमिलनाडु में नौ, बंगाल में सात, राजस्थान में चार और जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, उत्तर प्रदेश व छत्तीसगढ़ में एक-एक मौत शामिल है। वैसे दिल्ली में शुक्रवार को कुल 82 मौतें दर्ज की गई, लेकिन 13 को छोड़कर बाकी पिछले 34 दिनों के दौरान हुई थी, लेकिन उन्हें कोरोना से मौत के रूप में शुक्रवार को दर्ज किया गया। 

महाराष्ट्र में 33 हजार एक्टिव केस

महाराष्ट्र में तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं तो लोग स्वस्थ भी हो रहे हैं। शुक्रवार को जहां 2,682 नए मामले और 116 लोगों की मौत हुई तो रिकॉर्ड 8,381 लोग स्वस्थ भी हुए। राज्य में अभी तक 26,998 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 2,098 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस 33,133 रह गए हैं। 

दिल्ली में गंभीर होता संकट

मुंबई के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना से स्थिति गंभीर होते जा रहे हैं। शुक्रवार को 1,106 नए केस सामने आए और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,387 हो गई है। राजधानी में मरने वालों का आंकड़ा भी चार सौ के करीब पहुंच गया है। अब तक 398 लोगों की मौत हुई है। 

तमिलनाडु में नहीं सुधर रहे हालात

तमिलनाडु में भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। रिकॉर्ड 874 नए मामले सामने हैं और मरीजों की संख्या 20,246 हो गई है। अब तक 154 लोगों की जान भी जा चुकी है। कर्नाटक में भी रिकॉर्ड 248 नए मामले मिले हैं और अब तक सामने आए मामलों की संख्या 2,781 हो गए हैं। राज्य सरकार का कहना है कि महाराष्ट्र से लौट रहे लोगों की वजह से मामले बढ़ रहे हैं। केरल में भी 62 मामले मिले हैं और आंकड़ा 1,150 पर पहुंच गया है। हालांकि, एक्टिव केस 577 ही हैं। 

उत्तर प्रदेश-बिहार में भी तेजी से बढ़ रहे केस

उत्तर प्रदेश और बिहार में दूसरे राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के चलते मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश में 114 नए केस मिले हैं और संक्रमितों की संख्या सात हजार को पार कर गई है। 90 नए मामलों के साथ बिहार में भी कोरोना पॉजिटिव 3,275 हो गई है। बंगाल में 277 और राजस्थान में 298 नए मामले सामने आए हैं। दोनों राज्यों मरीजों का आंकड़ा क्रमश: 4,813 (एक्टिव 2,736) और 8,365 (2,937) पर पहुंच गया है। 

गुजरात में हजार के करीब मौतें

गुजरात में मरने वालों की संख्या एक हजार के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को 20 लोगों की जान गई और मरने वालों का आंकड़ा 980 पर पहुंच गया। 372 नए मामले भी मिले और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,944 हो गई। 

देश में कुल संक्रमित

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र - 62,228

तमिलनाडु - 20,246

दिल्ली - 17,387

गुजरात - 15,944 

राजस्थान - 8,365

मध्य प्रदेश - 7,534

उत्तर प्रदेश - 7,284

बंगाल - 4,813

आंध्र प्रदेश - 3,330

बिहार - 3,275

कर्नाटक - 2,781

पंजाब - 2,281

तेलंगाना - 2,256

जम्मू-कश्मीर - 2,164

ओडिशा - 1,723

हरियाणा - 1,587

केरल - 1,150

असम - 910

उत्तराखंड - 624

झारखंड - 472

छत्तीसगढ़ - 416

चंडीगढ़ - 289 

हिमाचल प्रदेश- 292

त्रिपुरा - 244 

गोवा - 69

लद्दाख - 54 

पुडुचेरी - 53

मणिपुर - 58

नगालैंड - 25


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.