सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress start online campaign against modi govt sonia rahul lockdown migrant workers

गरीबों और प्रवासियों के लिए खजाने का ताला खोले मोदी सरकार : सोनिया गांधी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 28 May 2020 01:37 PM IST
विज्ञापन
Congress start online campaign against modi govt sonia rahul lockdown migrant workers
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस ने गुरुवार को अपने ऑनलाइन अभियान की शुरुआत की। जिसे स्पीकअप कार्यक्रम का नाम दिया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। उन्होंने मोदी सरकार को सुझाव देते हुए प्रवासी मजदूरों के लिए खजाना खोलने को कहा। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि आज देश के लोगों को कर्ज की नहीं बल्कि पैसे की जरूरत है। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भारत माता रो रही है, वो मौन हैं।


पैदल चलकर घर जाने को मजबूर हैं प्रवासी: सोनिया
सोनिया गांधी ने कहा कि देश की आजादी के बाद पहली बार दर्द का ऐसा मंजर देखने को मिला। मजदूर नंगे पांव हजारों किलोमीटर पैदल चलकर अपने घर जाने को मजबूर हुए। सरकार को छोड़कर सभी ने मजदूरों की सिसकियां सुनीं। सोनिया ने केंद्र सरकार से खजाने का ताला खोलने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को राहत दीजिए। हर गरीब परिवार को प्रतिमाह 7500 रुपये दीजिए। इसके अलावा उन्होंने प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने का अनुरोध किया।


कांग्रेस का कहना है कि उसने गरीबों, मजदूरों और छोटे कारोबारियों की मदद के लिए सरकार पर दबाव बनाने के मकसद से यह अभियान चलाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह मांग भी की कि सरकार मजदूरों की सुरक्षित और मुफ्त यात्रा का इंतजाम कर उन्हें घर पहुंचाए, उनके लिए रोजी-रोटी का इंतजाम भी करे, राशन का इंतजाम भी करें, मनरेगा में 200 दिन का काम सुनिश्चित करे और छोटे और लघु उद्योगों को कर्ज देने की बजाय आर्थिक मदद दे, ताकि करोड़ों नौकरियां भी बचें और देश की तरक्की भी हो।

हिंदुस्तान को कर्ज नहीं पैसे की जरूरत: राहुल गांधी
अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कोरोना के कारण देश में आज एक तूफान आया है, गरीब जनता को चोट लगी है. मजदूरों को भूखे-प्यासे सड़कों पर चलना पड़ रहा है। छोटे कारोबार रीढ़ की हड्डी हैं, जो बंद हो रहे हैं। ऐसे में आज हिंदुस्तान के लोगों को कर्ज की नहीं बल्कि पैसे की जरूरत है।

राहुल ने कहा, 'हमारी सरकार से चार मांगे हैं। पहली मांग यह है कि हर गरीब परिवार के खाते में छह महीनों के लिए 7500 रुपये प्रति माह डाला जाए। मनरेगा को 200 दिन के लिए चलाया जाए। एमएसएमई के लिए तत्काल एक पैकेज दिया जाए। मजदूरों को वापस भेजने के लिए तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।'
विज्ञापन

आज भारत माता रो रही है: प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका ने कहा कि आज भारत माता रो रही है और प्रधानमंत्री मोदी मौन हैं। उन्होंने कहा कि आज गरीब मजदूर मुश्किल में है और सरकार उसकी मदद नहीं कर रही है। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, 'हम सबका कर्तव्य है कि हम साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आवाज उठाएं। मैं आवाज उठा रही हूं, आप भी उठाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

  • Downloads

Follow Us

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed