CORONAVIRUS PANDEMIC: दुनिया भर में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 50 लाख पार कर चुकी है। इस महामारी से अब तक 3 लाख 29 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। हालांकि, 20 लाख लोग से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं। इस वायरस ने सबसे ज्यादा कहर अमेरिका पर बरपाया है। वहां कोरोनावायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच गई है। वहां 95 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

पिछले साल दिसंबर में चीन के शहर वुहान में कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था। उसके लगभग पांच महीने बाद गुरुवार को यह आंकड़ा 50 लाख के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गया। गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 51 लाख से ज्यादा हो गई। इनमें आधे से ज्यादा संक्रमित अमेरिका, रूस, ब्राजील, स्पेन और ब्रिटेन के हैं।

रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन लाख से ज्यादा है, जबकि ब्राजील भी यह आंकड़ा 2 लाख 96 हजार से ज्यादा हो गया है। अकेले बुधवार यानी 20 मई को उसके यहां 888 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20,000 नए संक्रमितों की पहचान हुई। गुरुवार को भी  ब्राजील में 26 सौ से ज्यादा मामले। ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या 19 हजार से ज्यादा हो गई है।

चौथे नंबर पर स्पेन है। स्पेन में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 79 हजार से ज्यादा है। वहीं, इंग्लैंड में कोविड-19 महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या ढाई लाख से ज्यादा हो गई है। इस तरह दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या (गुरुवार रात तक 5,149,443) के 53 फीसदी (2,748,128) से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव इन्हीं देशों के हैं।

coronavirus covid-19 tracker india live updates covid19 vaccine latest news

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, 20 अप्रैल को दुनिया भर में कोरोना के 106,000 नए मामले सामने आए। एक ही दिन में यह सबसे ज्यादा संख्या है। एक नई बात और सामने आई है कि अब तक इस वायरस का असर अमेरिका, यूरोप या आर्थिक रूप से संपन्न देशों पर ज्यादा दिख रहा था, लेकिन अब इसने सूडान, होंडुरस, ग्वाटेमाला, अफगानिस्तान जैसे गरीब देशों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। आज (21 मई) अब तक अफगानिस्तान में 531, सूडान में 410, होंडुरास में 145 और ग्वाटेमाला में 132 नए मामले सामने आ चुके हैं।

corona live news updates coronavirus cases district wise today news update

डेथ रेशियो के मामले में बेल्जियम की हालत बहुत खराब है। वहां हर 10 लाख में से 793 लोगों की मौत हो रही है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह आंकड़ा 42.3 ही है। अमेरिका में हर दस लाख में से औसतन 289, रूस में 21, ब्राजील में 90, स्पेन में 596, इंग्लैंड में 531, इटली में 537 और फ्रांस में 431 लोगों की मौत हुई है।



क्‍लिक करें Corona Virus, COVID-19 और Lockdown से जुड़ी खबरों के लिए और जानें लॉकडाउन 4.0 की गाइडलाइंस।