• Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

कोरोना दुनिया में LIVE:अब तक 2 लाख मौतें: यूरोप में संक्रमण से मौतों की संख्या घटी, इटली में 24 घंटे में 333 और ब्रिटेन में 360 की जान गई

वॉशिंगटन4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इटली में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है। फैक्ट्रियों पर काम शुरू हो रहा है। यहां एटेसा में एक फैक्ट्री में फेस मास्क पहनकर काम करते कर्मचारी। - Dainik Bhaskar
इटली में संक्रमण की रफ्तार थमने के बाद कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है। फैक्ट्रियों पर काम शुरू हो रहा है। यहां एटेसा में एक फैक्ट्री में फेस मास्क पहनकर काम करते कर्मचारी।
  • संक्रमण से ठीक होने के बाद पहली बार ब्रिटिश पीएम जॉनसन बोले- देश से लॉकडाउन अभी नहीं हटेगा
  • ब्रिटिश वैज्ञानिकों की चेतावनी- प्रतिबंधों में ढील दी तो एक लाख से ज्यादा लोगों की जान जा सकती है

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक दो लाख 9  हजार 277 लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लाख 29 हजार 323 संक्रमित हैं, जबकि नौ लाख 319 ठीक हो चुके हैं। यूरोप में अब संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आई है। इटली में 24 घंटे में 333 तो ब्रिटेन में 360 लोगों की जान गई। फ्रांस में भी 24 घंटे में 437 लोगों की मौत हुई। इटली में कोरोनावायरस से मरने वालों की कुल संख्या 26 हजार 977 हो गई है और ब्रिटेन में अब तक 21 हजार 92 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका9,95,28856,1391,22,675
स्पेन2,29,42223,5211,20,832
इटली 1,99,41426,97766,624
फ्रांस1,62,10023,23944,903
जर्मनी1,58,1425,9851,14,500
ब्रिटेन1,52,84021,092उपलब्ध नहीं
तुर्की 1,12,2612,90033,791
ईरान91,4725,80670,933
चीन 82,8304,63377,474
रूस87,1477477,346

ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

अपडेट्स

  • रूस की सेना में 2,090 जवान कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इसमें कुछ लोगों को घर पर आईसोलेट किया गया और कुछ को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • फ्रांस के पेरिस स्थित 850 साल पुराने एतिहासिक नोट्रेडाम कैथेड्रल चर्च में फिर से काम शुरू हो गया है। पिछले साल यहां आग लग गई थी। राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे फिर से तैयार करने की पांच साल की समय सीमा निर्धारित की है।
  • संक्रमण से ठीक होने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन पहली बार डाउनिंग स्ट्रीट में नजर आए। उन्होंने कहा कि देश से लॉकडाउन फिलहाल नहीं हटाया जाएगा। लोगों का बलिदान ऐसे ही बेकार नहीं जाएगा।
  • ब्रिटेन में कोरोनावायरस के चलते विकिलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को अमेरिका प्रत्यर्पित करने के मामले की सुनवाई सितंबर तक टाल दी गई है।

अमेरिका: कई राज्यों से पाबंदियां खत्म होंगी

अमेरिका में 24 घंटे में 726 लोगों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 56 हजार 139 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नौ लाख 95 हजार 288 संक्रमित हैं। अमेरिका में कई राज्यों जैसे मिनिसोटा, कोलोराडो, मिसिसिपी, मोंटाना और टेनेसी से पाबंदियां खत्म होंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को न्यूयॉर्क पुलिस के दो अफसरों की मौत हो गई। अब तक न्यूयॉर्क के कुल 37 पुलिसकर्मी मारे जा चुके हैं। न्यूयॉर्क में रविवार को अप्रैल में पहली बार 400 से कम मौतें हुईं। राज्य में अब तक 22 हजार 275 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दो लाख 93 हजार 991 संक्रमित हैं।

महामारी के बावजूद गर्मी से राहत पाने के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया के बीच पर शनिवार को हजारों लोग नजर आए।
महामारी के बावजूद गर्मी से राहत पाने के लिए दक्षिणी कैलिफोर्निया के बीच पर शनिवार को हजारों लोग नजर आए।

क्यूबा: अब तक 22 देशों में मेडिकल टीमें भेजीं

क्यूबा के 200 से ज्यादा डॉक्टर्स और नर्सें सोमवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंचे। महामारी की शुरुआत के बाद से क्यूबा ने कई देशों में मेडिकल टीमें भेज कर उनकी मदद की है। यहां की सरकार ने अब तक इटली, मैक्सिको, अंगोला, जमैका, वेनेजुएला समेत 22 देशों में स्वास्थ्यकर्मियों को भेजा है। इनमें करीब 1200 डॉक्टर्स और नर्सें शामिल हैं। देश में अब तक 1389 संक्रमित हैं, जबकि 56 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर: 24 घंटे में 799 केस मिले

सिंगापुर में 24 घंटे में 799 नए मामले सामने आए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि इनमें से ज्यादा वर्क परमिट पर काम करने वाले विदेशी मजदूर हैं। ये सभी डोरमेट्री में रहते हैं। इस सप्ताह यहां काफी संख्या में संक्रमित मिले हैं। सरकार ने डोरमेट्री खाली करवा दिया है। मजदूरों का टेस्ट कर लक्षण वाले मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। सिंगापुर में कोरोना के 14 हजार 423 मामले आए हैं। यह दक्षिण पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा है।

न्यूजीलैंड: आधी रात से प्रतिबंधों में ढील

न्यूजीलैंड में आधी रात से लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम किया जाएगा। देश में अभी 4 लेवल लॉकडाउन है, जो अब 3 पर आ जाएगा। इसका मतलब हुआ कि न्यूजीलैंड में अभी भी लॉकडाउन लगा रहेगा, लेकिन कुछ चीजों में ढील दी जाएगी।

चीन: 10 दिन बाद एक मौत
चीन में 10 दिन बाद एक संक्रमित की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में केवल तीन नए मामले आए हैं। नेशनल हेल्थ कमीशन ने सोमवार को बताया कि इन तीन मामलों में से दो बाहरी हैं। चीन में कोरोना के मामले बढ़कर अब 82 हजार 830 हो गए हैं। अब तक करीब 4,633 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 77,400 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, वुहान के अस्पतालों में भर्ती सभी मरीजों को छुट्टी दे दी गई है।

जापान: 14 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगेगा

जापान 29 अप्रैल से अपने देश आने पर कोरोना से प्रभावित 14 और देशों पर प्रतिबंध लगाएगा। जापान की मीडिया ने प्रधानमंत्री शिंजो आबे के हवाले से यह जानकारी दी। इन नए प्रतिबंधों के बाद जापान द्वारा कोरोना के कारण यात्रा संबंधित लगाए गए प्रतिबंधों की सूची में 87 देश आ जाएंगे। इनमें अमेरिका, चीन, दक्षिण कोरिया और यूरोप के ज्यादातर देश शामिल हैं। आबे ने कहा कि यह प्रतिबंध मई में पूरे महीने लागू रहेंगे। जापान रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और 11 देशों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाएगा। देश में अब तक 372 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 हजार 441 संक्रमित हैं।

ब्रिटेन:  काम पर लौटे पीएम जॉनसन, 7 मई से पहले लॉकडाउन में ढील
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन सात मई से पहले लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। जॉनसन के एक सहयोगी ने रविवार को एक दैनिक अखबार ‘द टेलीग्राफ’ को बताया कि देश में लॉकडाउन सात मई तक लगा है, लेकिन अगर प्रधानमंत्री चाहे तो इस प्रतिबंध में पहले भी बदलाव या फिर कोई घोषणा कर सकते हैं। अखबार के मुताबिक, अगर कोरोना की रोकथाम में लगे विशेषज्ञों ने सहमति दे दी तो जॉनसन लॉकडाउन में ढील दे सकते हैं। वे कोरोना से उबरने के बाद सोमवार से अपने काम पर वापस लौट आए हैं। 

ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने प्रतिबंधों में ढील दी तो इस साल के बाद यहां एक लाख से ज्यादा जान जाने का खतरा बढ़ जाएगा। सरकार को महामारी से निपटने में सलाह दे रहे संक्रामक रोग विशेषज्ञ नील फर्ग्यूसन ने ये जानकारी दी। 

महामारी के बीच रविवार को लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के बाहर लोग नजर आए।
महामारी के बीच रविवार को लंदन स्थित बकिंघम पैलेस के बाहर लोग नजर आए।

ईरान: जहां संक्रमण कम हो रहे, वहां मस्जिद खोली जाएंगीं

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने रविवार को कहा कि दश के जिन इलाकों में संक्रमण के मामले कम हुए हैं, वहां मस्जिदें खोलने पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति की वेबसाइट के मुताबिक, देश को संक्रमितों और मृतकों की संख्या के आधार पर येलो, रेड और व्हाइट क्षेत्रों में बांटा जाएगा। इसके हिसाब से ही पाबंदियां लगाई जाएंगी। संक्रमण से मुक्त हो रहे इलाके व्हाइट जोन में रहेंगे। 14 अप्रैल के बाद से यहां मौतों में कमी आई है। सवास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को यहां 60 लोगों ने म तोड़ा है। देश में मरने वालों की संख्या 5806 हो गई है, जबकि 90 हजार सं ज्यादा संक्रमित हैं।

यह तस्वीर 20 अप्रैल की है। ईरान में शॉपिंग मॉल और बाजार खुलने के बाद सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति।
यह तस्वीर 20 अप्रैल की है। ईरान में शॉपिंग मॉल और बाजार खुलने के बाद सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति।

न्यूजीलैंड: स्कूल खुल सकेंगे

न्यूजीलैंड में आधी रात से लॉकडाउन प्रतिबंधों  को कम किया जाएगा। देश में अभी 4 लेवल लॉकडाउन है, जो अब 3 लेवल पर आ जाएगा। इसका मतलब हुआ है कि न्यूजीलैंड में अभी भी लॉकडाउन लगा रहेगा। लेकिन, कुछ ढील दी जाएगी, जैसे स्कूल खुल सकते हैं। रेस्टोरेंट में टेकअवे सर्विस शुरू हो जाएगी। लोग समुद्र किनारे स्वीमिंग कर सकेंगे। शादी या अंतिम संस्कार में 10 लोग तक शामिल हो सकेंगे। इसमें लोग सोशल एक्टिविटी नहीं कर पाएंगे। हांलाकि, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग जैसे काम करने की अनुमति होगी। 

इटली: प्रतिबंधों में ढील
इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप कोंटे ने रविवार को कहा कि इटली में 4 मई से लॉकडाउन प्रतिबंधों में धीरे-धीरे छूट दी जाएगी। साथ ही उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी अपील की। कोंटे ने कहा- यात्रा प्रतिबंधों में राहत दी जाएगी, पार्कों और बगीचों में जाने की अनुमति होगी और अंतिम संस्कार में 15 लोग शामिल हो सकेंगे। इटली में कोरोनावायरस से निपटने के तरीकों की जांच शुरू हुई है। यहां के 10 प्रांतों में हेल्थ वर्कर्स के लिए पीपीई किट और अन्य सामान कम होने पर शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। 

घोड़े पर सवार इटली का पुलिस अफसर कोलोसियम के सामने तैनात है। यहां 24 घंटे में 260 लोगों की जान गई है।
घोड़े पर सवार इटली का पुलिस अफसर कोलोसियम के सामने तैनात है। यहां 24 घंटे में 260 लोगों की जान गई है।

सऊदी अरब और चीन में कोरोना की जांच को लेकर समझौता
सऊदी अरब और चीन ने रविवार को महामारी की जांच को बढ़ाने के लिए समझौता किया। सऊदी अरब में चीन के राजदूत चेन वेईकिंग ने रियाद में कहा- इससे सऊदी अरब की वायरस का पता लगाने की क्षमता में वृद्धि होगी। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के इस समझौते के तहत चीन करीब 90 लाख कोरोना जांच और अन्य उपकरणों की आपूर्ति करेगा। साथ ही चीन के 500 मेडिकल एक्सपर्ट सऊदी अरब में टेस्ट करेंगे और वहां के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देंगे। सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,811 हो गई है। यहां अब तक कुल 144 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन: 24 घंटे में 288 की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 288 लोगों की मौत हुई है। एक दिन पहले यहां 378 ने दम तोड़ा था। देश में मौतों की संख्या अब कम हो रही है। यहां अब तक 23 हजार 190 लोगों की जान जा चुकी है, वहीं दो लाख 26 हजार संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन के बीच रविवार को पहली बार बच्चों को घर से बाहर निकलने की अनुमति मिली।

स्पेन के बार्सिलोना में भूमध्य सागर के सामने एक बेंच पर लेटा युवक। यहां अब तक 23 हजार से ज्यादा लगों की मौत हो चुकी है।
स्पेन के बार्सिलोना में भूमध्य सागर के सामने एक बेंच पर लेटा युवक। यहां अब तक 23 हजार से ज्यादा लगों की मौत हो चुकी है।

दक्षिण कोरिया: 10 नए मामले
दक्षिण कोरिया में 24 घंटों में 10 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10 हजार 738 हो गई है। कोरिया रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने यह जानकारी दी। द.कोरिया में लगातार नौवें दिन संक्रमितों की संख्या 10 के आसपास है। नए मामलों में सात विदेश से आए हैं। कुल विदेशी मामलों की संख्या बढ़कर 1044 हो गई है। यहां कुल 243 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण में कमी के बाद यहां स्कूल खोल दिए गए हैं।

Top Cities