• Hindi News
  • International
  • Coronavirus China Italy | Coronavirus Outbreak China Italy Iran USA Japan France Live Today News Updates World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

कोरोना दुनिया में:मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार पहुंचा, 2 महीने में 100 गुना का इजाफा, संक्रमण के मामलों में अकेले न्यूयॉर्क ने सभी देशों को पीछे छोड़ा

वॉशिंगटन/लंदन/रोम4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह तस्वीर न्यूयॉर्क के ब्राेंक्स आईलैंड की है। यहां पर बड़े पैमाने पर ताबूतों को दफनाने के लिए कब्र बनाई गई हैं। इन कब्रों में ऐसी लाशों को दफनाया जा रहा है जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। - Dainik Bhaskar
यह तस्वीर न्यूयॉर्क के ब्राेंक्स आईलैंड की है। यहां पर बड़े पैमाने पर ताबूतों को दफनाने के लिए कब्र बनाई गई हैं। इन कब्रों में ऐसी लाशों को दफनाया जा रहा है जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।
  • अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है, यहां करीब 1 करोड़ 68 लोग बेरोजगार हो गए हैं
  • अमेरिका में अब तक 4 लाख 91 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस मिले, 18 हजार से ज्यादा मौतें हुई
  • इटली में दुनिया में सबसे ज्यादा 18 हजार 849 मौतें, 1 लाख 47 हजार से ज्यादा संक्रमित

दुनिया में कोरोनावायरस से मरने वालों का आंकड़ा शुक्रवार को एक लाख के पार हो गया। 9 जनवरी को पहली मौत चीन के उसी वुहान में हुई थी, जहां से इस वायरस के संक्रमण की शुरुआत हुई थी। इसके ठीक एक महीने बाद यानी 9 फरवरी को दुनियाभर में मौतों का आंकड़ा एक हजार पर था। दो महीने और बीत चुके हैं और दुनियाभर में इस वायरस से जान गंवाने वालों की संख्या सौ गुना बढ़कर 1 लाख 260 हो चुकी है।

शुक्रवार को दूसरी चौंका देने वाली खबर न्यूयॉर्क से आई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, न्यूयॉर्क में 1 लाख 62 हजार 807 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। न्यूयॉर्क ने इस मामले में दुनिया के उन देशों को भी पीछे छोड़ दिया है, जो कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्पेन (1 लाख 57 हजार 53), इटली (1 लाख 47 हजार 577), फ्रांस (1 लाख 24 हजार 869) और जर्मनी (1 लाख 19 हजार 624) में न्यूयॉर्क से कम मामले सामने आए हैं। वहीं, अमेरिका में कोरोना से अब तक 18 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लाख 91 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी तरफ, इटली में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा तुर्की के 31 शहरों में शुक्रवार आधी रात से 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 1 हजार के पार पहुंच गया। ब्राजील मेें मृतकों की संख्या 1 हजार हो गई। स्पेन में गुरुवार और शुक्रवार के बीच यानी 24 घंटे में 605 लोगों की मौत हुई। डेथ रेट के हिसाब से देखें तो गुरुवार तक यह 4.7 था। शुक्रवार को यह 4 फीसदी हो गया।

न्यूयॉर्क पास ब्रोंक्स आईलैंड पर बड़ी संख्या में कब्रें बनाई गईं

न्यूयॉर्क के पास ब्रोंक्स आईलैंड पर बड़े पैमाने पर कब्रें बनाई गई हैं। इनमें ऐसे शवों को दफनाया जा रहा है जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इसके लिए मजदूरों को काम पर रखा गया है। टेक्सास में अब तक 221 लोगों की मौत हुई है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने यह जानकारी दी। राज्य में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। 

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देशकितने संक्रमितकितनी मौतेंकितने ठीक हुए
अमेरिका4,91,33918,255   26,777
स्पेन1,57,05315,970   55,668
इटली 1,47,57718,849     30,455
जर्मनी1,20,1572,688   53,913
फ्रांस1,24,86913,197     24,932
चीन 81,9073,33677,455
ईरान68,1924,232     35,465
ब्रिटेन73,7588,958135
तुर्की 47,029     1,0062,423
बेल्जियम26,667 3,0195,568

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus/

ब्राजील : अमेजन जनजातियों तक पहुंचा संक्रमण
कोरोनावायरस अब अमेजन के घने जंगलों में मौजूद जनजातियों तक भी पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने यानोमामी जनजाति के 15 साल के संक्रमित किशोर की मौत की पुष्टि की। बयान के मुताबिक, इस लड़के को पिछले शुक्रवार को बोआ विस्टा शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जनजातियों पर नजर रखने वाले एक संगठन के मुताबिक, अब तक इस जनजाति के तीन लोगों की मौत संक्रमण के चलते हुई है। लेकिन, सरकार एक की ही पुष्टि कर रही है। यानोमामी जनजाति मूल रूप से अमेजन के उस हिस्से में रहती है, जहां ब्राजील और वेनेजुएला की सीमाएं मिलती हैं। ब्राजील के हेल्थ मिनिस्टर लुईज हेनरिक मेंडेटा ने शुक्रवार को कहा, “जनजातियों में संक्रमण की खबरों से हम बेहद चिंतित हैं। इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा कमेटी बनाई गई है।” 

अमेरिका : ट्रम्प बोले- देश के लिए दुआ करें
ईस्टर से पहले गुड फ्राइडे पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने देश के नाम लिखित बयान पढ़ा। कहा, “सभी अमेरिकियों को देश के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। यह पवित्र समय है। हमारा देश ऐसे दुश्मन का मुकाबला कर रहा है जो अदृश्य है। ईस्टर पर इस बार हम पहले की तरह एक-दूसरे के साथ नहीं होंगे। इस वक्त का इस्तेमाल ईश्वर से अपने रिश्ते मजबूत बनाने में करें।” ट्रम्प ने इस दौरान किसी भी रिपोर्टर के सवाल का जवाब नहीं दिया। ट्रम्प प्रशासन ने करीब 13 करोड़ रुपए के वेंटिलेटर्स खरीदने भी जा रहा है। ये सभी राज्यों को उनकी जरूरतों के हिसाब से दिए जाएंगे। 

फ्रांस : युद्धपोत पर 50 सैनिक संक्रमित
फ्रेंच डिफेंस मिनिस्ट्री ने आखिरकार यह मान लिया है कि उनके चार्ल्स डि गॉल युद्धपोत पर 50 सैनिक संक्रमित हैं। मिनिस्ट्री ने शुक्रवार शाम एक बयान में कहा, “कुल 66 सैनिकों के टेस्ट किए गए। 50 पॉजिटिव हैं। 9 अप्रैल को तीन सैनिकों को एयरक्राफ्ट कैरियर से हॉस्पिटल लाया गया।” फिलहाल, यह शिप अटलांटिक महासागर में तैनात है। खास बात ये है कि 8 अप्रैल तक फ्रांस सरकार यह मानने तैयार नहीं थी कि इस युद्धपोत पर तैनात कोई सैनिक संक्रमित है। अब वो सीधे 50 सैनिकों के संक्रमित होने की बात मान रही है। 

मोरक्को में भी लॉकडाउन है। सड़कों पर सन्नाटा है। हालांकि, सरकार जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को राजधानी रबात से यह तस्वीर सामने आई। एक महिला घर की खिड़की से झांकती हुई।
मोरक्को में भी लॉकडाउन है। सड़कों पर सन्नाटा है। हालांकि, सरकार जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है। लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है। ऐसे में शुक्रवार को राजधानी रबात से यह तस्वीर सामने आई। एक महिला घर की खिड़की से झांकती हुई।

स्पेन : मौतों का आंकड़ा कम हुआ

स्पेन में गुरुवार और शुक्रवार के बीच यानी 24 घंटे में 605 लोगों की मौत हुई। डेथ रेट के हिसाब से देखें तो गुरुवार तक यह 4.7 था। शुक्रवार को यह 4 फीसदी हो गया। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेझ ने कहा, “हम चरम की स्थिति से लौट रहे हैं। यह अच्छे संकेत हैं। स्पेन में शुक्रवार तक कुल 15 हजार 843 लोगों की मौत हो चुकी है। 11 मार्च के बाद यहां पहली बार एक दिन में सबसे कम केस (468) सामने आए। हालात में सुधार के संकेतों के बाद भी सरकार किसी प्रकार की ढिलाई के मूड में नहीं है। यहां आपातकाल 26 अप्रैल तक बढ़ाया जा चुका है। सांचेझ ने साफ कहा- अगर किसी प्रकार की छूट दी जाती है तो वायरस फिर खतरनाक साबित हो सकता है। 

वुहान से लौटा एक हेल्थ वर्कर परिवार के साथ। यह मेडिकल स्टाफर करीब 2 महीने से वुहान में तैनात था। यही शहर चीन में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित था। सरकार ने यहां 8 अप्रैल को लॉकडाउन भी हटा दिया है। क्योंकि, हालात पूरी तरह काबू किए जाने का दावा है।
वुहान से लौटा एक हेल्थ वर्कर परिवार के साथ। यह मेडिकल स्टाफर करीब 2 महीने से वुहान में तैनात था। यही शहर चीन में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित था। सरकार ने यहां 8 अप्रैल को लॉकडाउन भी हटा दिया है। क्योंकि, हालात पूरी तरह काबू किए जाने का दावा है।

जर्मनी : यहां राहत नहीं

जर्मनी में शुक्रवार को 266 लोगों की मौत हुई। मरने वालों का आंकड़ा अब 2688 हो गया है। एक लाख 20 हजार 157 संक्रमित हैं। मुश्किल यह है कि नए केस तेजी से बढ़ रहे हैं। 24 घंटे में ही पांच हजार 323 मामले सामने आए। चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा, “हमें सा‌वधान रहकर बेहतरी की उम्मीद करनी चाहिए। ईस्टर करीब है लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग बिल्कुल न भूलें।” 

कोरोना के कहर के बीच कुछ देशों में शादियां भी हो रही हैं। तस्वीर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की है। शुक्रवार को यहां शादी के बाद कपल। दोनों ने फोटो सेशन के दौरान मास्क लगाए थे।
कोरोना के कहर के बीच कुछ देशों में शादियां भी हो रही हैं। तस्वीर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता की है। शुक्रवार को यहां शादी के बाद कपल। दोनों ने फोटो सेशन के दौरान मास्क लगाए थे।

इटली : मई तक बढ़ा लॉकडाउन

प्रधानमंत्री गिसेपी कोन्टे ने शुक्रवार रात राष्ट्र को संबोधित किया। जिस बात का अनुमान लगाया जा रहा था, वैसा ही हुआ। सरकार ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया। कोन्टे पहले ही साफ कर चुके थे कि देश किसी भी तरह की रिस्क नहीं ले सकता। ये भी तय है कि कुछ कारोबारी राहत दी जा सकती है। ये भी उन्हीं सेक्टर्स को दी जाएगी जिनसे देश की अर्थव्यवस्था सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। दुनिया में सबसे ज्यादा मौतें इटली में हुई हैं। यहां अब तक 18 हजार 849 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। 1 लाख 47 हजार 577 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

ये तस्वीर वुहान के मशहूर येलो क्रेन टॉवर की है। यहां से गुजरने वालों का टेम्परेचर चेक किया जा रहा है। माना जाता है कि कोरोनावायरस हुबेई प्रांत के इसी शहर से फैला। यहां अब बहुत कम संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक मामला सामने आया। करीब दो महीने से जारी लॉकडाउन भी 8 अप्रैल को हटा लिया गया।
ये तस्वीर वुहान के मशहूर येलो क्रेन टॉवर की है। यहां से गुजरने वालों का टेम्परेचर चेक किया जा रहा है। माना जाता है कि कोरोनावायरस हुबेई प्रांत के इसी शहर से फैला। यहां अब बहुत कम संक्रमित सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को एक मामला सामने आया। करीब दो महीने से जारी लॉकडाउन भी 8 अप्रैल को हटा लिया गया।

स्वीडन : लॉकडाउन से परहेज

स्वीडन को छोड़कर यूरोप के सभी देश लॉकडाउन कर चुके हैं। यहां रेस्टोरेंट्स और बार खुले हैं। स्कूल और खेल गतिविधियां भी बदस्तूर जारी हैं। कुछ प्रतिबंधों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने स्वीडन सरकार द्वारा लॉकडाउन न किए जाने के फैसले की आलोचना की थी। स्वीडिश फॉरेन मिनिस्टर एन लिन्डे ने ट्रम्प की आलोचना खारिज कर दी। कहा, “हम लॉकडाउन का समर्थन नहीं करते। हम ये चाहते हैं कि लोग खुद अपने जिम्मेदारी समझें और उन्हें पूरी तरह से निभाएं। इसके अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। और हमारे देश में हालात बेहतर हैं।” आंकड़ों की बात करें तो स्वीडन में शुक्रवार शाम तक कुल नौ हजार 141 मामले सामने आए। 793 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका : ट्रम्प का फूड बैंक प्लान

अमेरिका में  25 साल से कम के 11%, 25 से 45 साल के बीच के 17% , 45 साल से 65 साल के बीच के 21% ,65 से 85 साल के बीच के 22% लोग और 85 साल से अधिक उम्र के 24% लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना की वजह से अमेरिका में अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। करीब 1 करोड़ 68 लोग बेरोजगार हो गए हैं। माना जा रहा है कि औसतन 10 में से 1 व्यक्ति कोरोना की वजह से बेरोजगार हुआ है। रेस्टोरेंट और दुकानें बंद होने से जरूरी सामान की किल्लत महसूस हो रही है सरकार ने फूड बैंक के माध्यम से राशन और खाने का सामान बांटना शुरू किया है। 

 

शिकागो : पांच कैदी पॉजिटिव 

शिकागो की कुक कांउटी जेल में पांच कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक जेल के 276 कैदी संक्रमित मिले हैं। एक कैदी की मौत भी हुई है। शेरिफ ऑफिस के 172 कर्मचारी का भी टेस्ट पॉजिटिव आया है। इस बीच जेल से रिहा किए जाने वाले कैदियों की पहचान तेज कर दी गई है। 9 मार्च से अब तक कोरोना की वजह से 1,247 कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया है। 

अमेरिका के शिकागो की जेल में बंद कैदियों के बच्चों ने पिता को रिहा करने की मांग की।
अमेरिका के शिकागो की जेल में बंद कैदियों के बच्चों ने पिता को रिहा करने की मांग की।
इटली के वेरेस स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में जाने से पहले हाथ सैनिटाइज करता स्वास्थ्यकर्मी।
इटली के वेरेस स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में जाने से पहले हाथ सैनिटाइज करता स्वास्थ्यकर्मी।

फ्रांस : मौतों की संख्या 12 हजार के पार

फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हजार से ज्यादा हो गया। पिछले 24 घंटे में यहां 424 लोगों ने दम तोड़ा। अब तक 8 हजार 44 मौतें अस्पताल में हुई, वहीं नर्सिंग होम में भर्ती 4,166 बुजुर्गों की जान गईं। पिछले एक दिन में ही 4,334 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। संक्रमितों की कुल संख्या1 लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई।

वुहान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने एक साथी को गोद में उठाकर ले जाती स्वास्थ्यकर्मी।
वुहान के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने एक साथी को गोद में उठाकर ले जाती स्वास्थ्यकर्मी।

चीन : 42 नए मामले  

चीन में पिछले 24 घंटे में 42 नए मामले सामने आए हैं। 38 विदेश से लौटे हैं। वुहान शहर में शुक्रवार को एक संक्रमित हो गई। इसी शहर से दुनिया भर में संक्रमण फैलने की बात कही जा रही है। बुधवार को 62 और गुरुवार को 63 नए मामले सामने आए थे। देश में अब 81 हजार 907 पॉजिटिव केस मिले हैं। 3,336 लोगों की मौत हुई है। 77 हजार से ज्यादा ठीक हुए हैं। 

अमेरिका के ट्रेडर्स विलेज में सेंट एंटोनियो फूड बैंक से मिली राहत सामग्री ले जाता कर्मचारी।
अमेरिका के ट्रेडर्स विलेज में सेंट एंटोनियो फूड बैंक से मिली राहत सामग्री ले जाता कर्मचारी।

कोरोना अपडेटस‌:

  • यूरोपियन यूनियन (ईयू) ने कोरोना से जूझ रहे यूरोपियन देशों को 41 लाख करोड़(500 बिलियन यूरो) देने की घोषणा की है। ब्रसेल्स में ईयू के चेयरमैन मैरियो सेंटेनो की अगुवाई में हुई बैठक में यह फैसला किया गया। यूरोप में स्पेन कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। स्पेन में 1 लाख 57 हजार पॉजिटिव केस मिले हैं और 15 हजार से अधिक मौतें हुई हैं।
  • दक्षिण अफ्रीका में 27 मार्च को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी, अब इसे दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति सिरिल रैमफोसा ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय कोरोनावायरस कमांड काउंसिल ने मौजूदा हालात पर गौर करते हुए यह लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है।
  • इस बीच यमन में शुक्रवार को कोरोना का पहला पॉजिटिव केस सामने आया। कोरोना पर देश की इमरजेंसी कमेटी ने बताया कि हद्रामाउंट प्रांत में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सर्तक रहने का निर्देश दिया है।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि में हमने अब तक 2 मिलियन (20 लाख) टेस्ट कराए हैं। यह बेहद मुश्किल था लेकिन इसे सटीक ढंग से किया गया। इससे पहले ट्रम्प ने कहा था कि देश में बड़े पैमाने पर टेस्टिंग नहीं होगी।
  • चीन के शंघाई में गुरुवार को तीन नए पॉजिटिव मामले सामने आए। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। म्युनिसिपल हेल्थ कमीशन के इन तीन नए मामलों में अमेरिका और रूस से लौटे दो चीनी नागरिक और एक ब्राजील का नागरिक शामिल है।
  • पेट्रोलियम निर्यात करने वाले देशों के संगठन(ओपेक) ने मांग घटने की वजह से उत्पादन कम करने का फैसला किया। संगठन में शामिल रूस समेत अन्य देशों ने हर दिन 10 बैरल कम कच्चे तेल का उत्पादन करने का फैसला किया है। कोरोना की वजह से कच्चे तेल की मांग कम हो गई है।
  • ऑस्ट्रेलिया सरकार ने लोगों से ईस्टर पर घरों से नहीं निकलने के लिए कहा है। लोगों पर नजर रखने के लिए हेलिकॉप्टर से निगरानी की जाएगी। पुलिस चेक प्वाइंट लगाकर उन्हें रोकेगी। सरकार ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। यहां पर 6 हजार 152 संक्रमित मिले हैं, 53 मौतें हुई हैं और 2 हजार 987 लोग ठीक हुए हैं।
  • सिंगापुर में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग टूल जूम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के पहले सप्ताह में इसके उल्लंघन के गंभीर मामले सामने आए हैं। स्कूल होम बेस्ट लर्निंग एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार देश में सभी स्कूल-कॉलेज पहले ही बंद करा चुकी है।
  • रूस में शुक्रवार को 1 हजार 786 नए मामले सामने आए और 18 मौतें हुई। यह देश में एक दिन में पॉजिटिव मामलों में सबसे ज्यादा वृद्धि है। अब यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हजार 917 हो गई है और 94 लोगों की जान गई है।
  • फिलीपींस में शुक्रवार को 119 नए पॉजिटिव केस मिले। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 4 हजार 195 हो गई। सवास्थ्य विभाग ने बताया कि 16 लोग ठीक हुए हैं।
  • दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में शुक्रवार को कोई पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया। पिछले दो महीने में ऐसा पहली बार हुआ है। यह शहर देश में कोरोना का एपिसेंटर माना जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में केवल 27 संक्रमित मिले हैं। यहां पॉजिटिव केस की संख्या 10 हजार 450 पॉजिटिव है वहीं, 208 लोगों की जान गई है।
  • चिली ने ठीक हो चुके मरीजों को वायरस फ्री सर्टिफिकेट देने का फैसला किया है। यहां पर अब तक 1 हजार 274 लोग ठीक हुए हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्री जैइम मैनालिच ने कहा है कि सर्टिफिकेट पाने वाले लोगों को घर से बाहर निकलने में आसानी होगी। देश में 6 हजार संक्रमित मिले हैं और 57 लोगों की जान गई है।

न्यूजीलैंड :कोरोना से दूसरी मौत

न्यूजीलैंड में कोरोना से शुक्रवार को दूसरी मौत हुई। 90 वर्षीया संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। देश में पहले संक्रमित की मौत 29 मार्च को हुई थी। 24 घंटे में यहां 44 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमित और संदिग्ध मामलों की संख्या 1283 है। 373 लोग पूरी तरह से ठीक हुए हैं। 

ब्राजीज के साओ पाऊलो में एक कोरोना संक्रमित का शव दफनाते स्वास्थ्यकर्मी।
ब्राजीज के साओ पाऊलो में एक कोरोना संक्रमित का शव दफनाते स्वास्थ्यकर्मी।

जापान : नई पाबंदियां 

जापान में शुक्रवार को 579 नए मामले सामने आए। इसके बाद सरकार ने कई नई पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। शनिवार से सभी बड़े उद्योग बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक खुले रहेंगे। बड़े स्टोर्स के लिए आर्थिक पैकेज मिलेगा। एक स्टोर से ज्यादा वाले बिजनेस को 4,600 और दो स्टोर्स वाले बिजनेस को करीब 9,200 डॉलर दिए जाएंगे।

जापान के योकोहामा शहर में प्रोटेक्टिव गियर्स और मास्क पहनकर ग्राहकों का इंतजार करते रेस्टोरेंट के कर्मचारी।
जापान के योकोहामा शहर में प्रोटेक्टिव गियर्स और मास्क पहनकर ग्राहकों का इंतजार करते रेस्टोरेंट के कर्मचारी।

यूएनएससी की पहली बैठक 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी)  के सदस्यों ने कहा कि वह कोरोना से निपटने के लिए यूएन प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की कोशिशों में साथ देगा। कोरोना पर यूएनएससी की पहली बैठक शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई।  

ब्रिटेन : प्रधानमंत्री जॉनसन आईसीयू से बाहर आए

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन आईसीयू से बाहर आ गए हैं। वे तीन दिन से वे लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में थे। जॉनसन की हालत में सुधार हुआ है। फिलहाल वे वार्ड में हैं। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। 27 मार्च को बोरिस जॉनसन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। इसके 10 दिन बाद उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई। उनकी गैरहाजिरी में विदेश मंत्री डोमिनिक राब जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। जॉनसन को वॉर्ड में थोड़ी दूर चलने के लिए भी कहा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर उन्हें ज्यादा थकान महसूस नहीं होगी तो कुछ हल्की एक्सरसाइज भी कराई जा सकती हैं। डॉक्टर इसके जरिए उनकी रिकवरी प्रॉसेस समझना चाहते हैं। 

कोरोना से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गुरुवार को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए।
कोरोना से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गुरुवार को आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए।

Top Cities