गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. abhishek bachchan wishes mom jaya bachchan on her birthday
Written By
Last Modified: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (11:35 IST)

लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसीं जया बच्चन, जन्मदिन पर अभिषेक ने लिखा प्यारा सा पोस्ट

लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसीं जया बच्चन, जन्मदिन पर अभिषेक ने लिखा प्यारा सा पोस्ट - abhishek bachchan wishes mom jaya bachchan on her birthday
जया बच्चन 9 अप्रैल को अपना 72वां जन्मदिन मना रही है। लेकिन इस खास मौके पर वे लॉकडाउन की वजह से अपने परिवार से दूर दिल्ली में हैं। उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट लिखकर उनको विश किया है।
जया बच्चन के बर्थडे पर अभिषेक ने एक पोस्ट के जरिए अपने दिल की भावनाएं लिखी हैं। उन्होंने जया बच्चन की खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है। अभिषेक ने लिखा, 'जैसा कि हर बच्चा आपको यही बताएगा, उनका पसंदीदा शब्द मां होता है। हैपी बर्थडे मां। हालांकि लॉकडाउन की वजह से आप दिल्ली में हैं और हम मुंबई में। हम आपके बारे में सोच रहे हैं और आप हमारे दिल में हैं। आई लव यू।' 
 
श्वेता बच्चन ने भी अपनी मां के साथ बचपन की एक तस्वीर साझा कर उन्हें बर्थडे विश किया है। श्वेता ने लिखा, 'मैं अपने दिल में हमेशा आपको लेकर घूमती हूं। कहीं भी चली जाऊं लेकिन उसके बिना नहीं। हैप्पी बर्थडे मम्मा। आई लव यू।'
 
वर्क फ्रंट पर बात करें तो अभिषेक की आखिरी बार फिल्म 'मनमर्जियां' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी थे। वह अनुराग बसु की फिल्म 'लूडो' में दिखाई देंगे।
 
ये भी पढ़ें
लॉकडाउन में सारा अली खान ने भाई इब्राहिम संग शेयर किया मजेदार वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल