• Hindi News
  • Business
  • BSE NSE Sensex Today | Stock Market Latest Update: March 30 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates

शेयर मार्केट:सरकार और आरबीआई के राहत कदमों पर कोरोना भारी, सोमवार को सेंसेक्स 1375 अंक और निफ्टी 379 पॉइंट गिरे

bhopal4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • बीएसई 28,440 अंकों पर और निफ्टी 8,281 पॉइंट पर बंद हुआ
  • अर्थव्यवस्था को राहत के लिए आरबीआई ने रेपो रेट में कटौती की थी

मुंबई. कोरोनावायरस के असर को कम करने के लिए सरकार और आरबीआई के उठाए कदमों के बावजूद बाजार में गिरावट का रुख जारी है। शुक्रवार की गिरावट के बाद सोमवार को देश के बाजार नीचे बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1375.27 अंक नीचे 28,440.32 पॉइंट पर बंद हुआ। इसी तरह, निफ्टी भी 379.15 अंक नीचे 8,281.10 बंद हुआ। पिछले कारोबारी दिन के मुकाबले बीएसई 4.61% और निफ्टी 4.28% नीचे रहे। बीएसई इंडेक्स में 2 सेक्टर को छोड़कर बाकी में गिरावट रही। विदेशी बाजारों के गिरने का दबाव भी देश के बाजार पर रहा।

बीएसई पर करीब 56 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 109 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,453 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 881 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,392 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 25 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 326 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 179 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 291 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

बैंक और टेलीकॉम सेक्टर में बड़ी गिरावट
बाजार के पहले दिन बाजार में आई भारी गिरावट के पीछे बैंक और टेलीकॉम सेक्टर ने बड़ा रोल प्ले किया। बैंक सेक्टर के 9 बैंकों में से सिर्फ 2 बैंक के शेयरों में बढ़त और 7 में गिरावट दिखी। एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.50% की बढ़त रही। ठीक इसी तरह, टेलीकॉम सेक्टर के 13 में से 2 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 11 में गिरावट दिखी। इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिडेट (ITI) के शेयरों में सबसे ज्यादा 4.23% की बढ़त आई।

सेक्टरकंपनीगिरावट (%)
बैंकSBI4.64%
बैंकसिटी यूनियन5.14%
बैंकRBL6.17%
बैंककोटक7.29%
टेलीकॉमऑप्टिमस1.17%
टेलीकॉमRCOM1.49%
टेलीकॉमआइडिया1.86%
टेलीकॉमMTNL2.18%

गिरकर खुले लगभग सभी विदेशी बाजार
कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने के कारण दुनिया के दूसरे बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। ब्रिटेन का एफटीएसई 1.48% या 81.35 अंक नीचे 5,429.90 पर खुला। फ्रांस का सीएससी 1.76% या 76.52 पाइंट नीचे 4,274.96 पर है। जर्मनी को डीएएक्स 71.27 अंक नीचे 9,561.25 पर खुला। इसी तरह, इटली का एफटीएसई एमआईबी भी 90.59 अंक नीचे 16,732 पॉइंट नीचे है। एशिया के दूसरे बाजार भी नीचे कारोबार कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसैंग नीचे हैं। 

शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे अमेरिकी बाजार
शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी। बेरोजगारी बढ़ने की आशंका के चलते डाउ जोंस और दूसरे बाजार दबाव में दिखे। डाउ जोंस 4.06% या 915.39 अंक नीचे 21,636.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट 3.79% या 295.16 पॉइंट नीचे 7,502.38 पर बंद हुआ था। इसी तरह एसएंडपी भी 3.37% नीचे रहा था। कारोबार समाप्त होने के समय एसएंडपी 88.60 अंक नीचे 2,541.47 पॉइंट पर रहा।

आरबीआई के बड़े कदमों के बावजूद शुक्रवार को बाजार गिरे थे
सप्ताह के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भर रहा था। सेंसेक्स 801.04 अंक और निफ्टी 307.65 पॉइंट ऊपर खुलने में कामयाब रहे थे, लेकिन 11 बजे के बाद बाजार बंद होने तक उतार-चढ़ाव रहा। सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.44% की गिरावट के साथ 29,815.59 पर बंद हुआ। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में 0.75% की कटौती की गई है, इसके बाद भी बाजार में बढ़त देखने को नहीं मिली। इससे पहले, गुरुवार को सेंसेक्स ने 1410.99 अंक की बढ़त के साथ 29,946.77 पर और निफ्टी ने 323.60 अंक की बढ़त के साथ 8,641.45 पर कारोबार खत्म किया था।

क्लोजिंग बेल सेंसेक्स 1375.27 अंक नीचे 28,440.32 पर और निफ्टी 370.90 पॉइंट नीचे 8,289.35 गिरकर बंद हुआ।

3:20 PM सेंसेक्स 1442.12 अंक नीचे 28,373.47 पर और निफ्टी 389.50 पॉइंट नीचे 8,270.75 पर कारोबार कर रहा है।

3:12 PM सेंसेक्स 1381.88 अंक नीचे 28,433.71 पर और निफ्टी 371.30  पॉइंट नीचे 8,288.95 पर कारोबार कर रहा है।

3:00 PM बीएसई फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स में लिस्टेड 30 में से 20 स्टॉक्स में तेजी

2:57 PM बीएसई क्वालिटी इंडेक्स में 29 में से 11 स्टॉक्स में बढ़त

2:55 PM बीएसई ऑटो में लिस्टेड सभी 16 स्टॉक्स नीचे

2:53 PM बीएसई 30 के 3 स्टॉक्स में बढ़त, 27 कंपनियों के शेयर्स में नीचे।

2:50 PM सेंसेक्स 1493.45 अंक नीचे 28,322.14 पर और निफ्टी 405.25 पॉइंट नीचे 8,255.00 पर कारोबार कर रहा है।

2:42 PM सेंसेक्स 1176.09 अंक नीचे 28,639.50 पर और निफ्टी 312.20  पॉइंट नीचे 8,348.05 पर कारोबार कर रहा है।

2:30 PM सेंसेक्स 1044.09 अंक नीचे 28,771.50 पर और निफ्टी 278.30 पॉइंट नीचे 8,381.95 पर कारोबार कर रहा है।

2:19 PM बीएसई हेल्थकेयर के 20 स्टॉक्स में लगातार तेजी बनी हुई है

2:10 PM सेंसेक्स 1027.21 अंक नीचे 28,788.38 पर और निफ्टी 286.20 पॉइंट नीचे 8,374.05 पर कारोबार कर रहा है।

2:03 PM निफ्टी-50 के टॉप-5 गेनर और लूजर स्टॉक्स

2:00 PM सेंसेक्स 1090.49 अंक नीचे 28,725.10 पर और निफ्टी 303.00  पॉइंट नीचे 8,357.25 पर कारोबार कर रहा है।

1:40 PM सेंसेक्स 909.70 अंक नीचे 28,905.89 पर और निफ्टी 244.95 पॉइंट नीचे 8,415.30 पर कारोबार कर रहा है।

1:30 PM सेंसेक्स 1027.27 अंक नीचे 28,788.32 पर और निफ्टी 281.20 पॉइंट नीचे 8,379.05 पर कारोबार कर रहा है।

1:27 PM निफ्टी-50 के टॉप-5 गेनर की लिस्ट में शामिल हुई डॉ. रेड्डी, एक्सिस बैंक बाहर 

1:22 PM बीएसई 30 के 4 स्टॉक्स में बढ़त, 26 कंपनियों के शेयर्स नीचे।

1:20 PM सेंसेक्स 942.31 अंक नीचे 28,873.28 पर और निफ्टी 255.00 पॉइंट नीचे 8,405.25 पर कारोबार कर रहा है।

1:17 PM बीएसई भारत 22 इंडेक्स के 8 स्टॉक्स में बढ़त, एनटीपीसी और ओएनजीसी भी नीचे

1:14 PM बीएसई हेल्थकेयर में लिस्टेट 30 में से 20 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त

1:11 PM सेंसेक्स 1036.12 अंक नीचे 28,779.47 पर और निफ्टी 282.60 पॉइंट नीचे 8,377.65 पर कारोबार कर रहा है।

1:08 PM बीएसई एनर्जी में लिस्टेड 23 में से 8 स्टॉक्स में बढ़त

1:05 PM बीएसई बैंकेक्स के सभी 9 स्टॉक्स नीचे

1:00 PM सेंसेक्स 869.26 अंक नीचे 28,946.33 पर और निफ्टी 238.90 पॉइंट नीचे 8,421.35 पर कारोबार कर रहा है।

12:50 PM सेंसेक्स 928.31 अंक नीचे 28,887.28 पर और निफ्टी 252.85 पॉइंट नीचे 8,407.40 पर कारोबार कर रहा है।

12:40 PM सेंसेक्स 870.68 अंक नीचे 28,944.91 पर और निफ्टी 237.10 पॉइंट नीचे 8,423.15 पर कारोबार कर रहा है।

12:31 PM सेंसेक्स 804.07 अंक नीचे 29,011.52 पर और निफ्टी 218.10 पॉइंट नीचे 8,442.15 पर कारोबार कर रहा है।

12:29 PM बीएसई टेलीकॉम में 5 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त, एयरटेल-आईडिया समेत 8 कंपनियों के शेयर्स नीचे

12:26 PM बीएसई बैंकेक्स में सिर्फ एक्सिस बैंक में बढ़त, अन्य 8 कंपनियों के शेयर्स नीचे

12:24 PM बीएसई 30 की लिस्टेड टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टीसीएस समेत 7 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त

12:20 PM सेंसेक्स 763.49 अंक नीचे 29,052.10 पर और निफ्टी 232.10 पॉइंट नीचे 8,428.15 पर कारोबार कर रहा है।

12:10 PM सेंसेक्स 868.40 अंक नीचे 28,947.19 पर और निफ्टी 233.60 पॉइंट नीचे 8,426.65 पर कारोबार कर रहा है।

12:02 PM सेंसेक्स 766.39 अंक नीचे 29,049.20 पर और निफ्टी 213.80 पॉइंट नीचे 8,446.45 पर कारोबार कर रहा है।

11:58 AM बीएसई 30 की लिस्टेड 30 में से सिर्फ 6 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त।

11:52 AM सेंसेक्स 588.09 अंक नीचे 29,227.50 पर और निफ्टी 159.60 पॉइंट नीचे 8,500.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:40 AM सेंसेक्स 726.18 अंक नीचे 29,089.41 पर और निफ्टी 202.45 पॉइंट नीचे 8,457.80 पर कारोबार कर रहा है।

11:36 AM निफ्टी की टॉप-5 गेनर और लूजर शेयर्स

11:30 AM सेंसेक्स 616.26 अंक नीचे 29,199.33 पर और निफ्टी 174.75 पॉइंट नीचे 8,485.50 पर कारोबार कर रहा है।

11:12 AM सेंसेक्स 556.85 अंक नीचे 29,258.74 पर और निफ्टी 152.60 पॉइंट नीचे 8,507.65 पर कारोबार कर रहा है।

11:08 AM बीएसई हेल्थकेयर में लिस्टेट 30 में से 20 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त

11:05 AM बीएसई ऑटो में लिस्टेड सभी 16 कंपनियों में गिरावट बनी हुई है

11:00 AM सेंसेक्स 456.98 अंक नीचे 29,358.61 पर और निफ्टी 110.85 पॉइंट नीचे 8,549.40 पर कारोबार कर रहा है।

10:52 AM बीएसई 30 में एक्सिस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा समेत 11 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त।

10:50 AM सेंसेक्स 404.86 अंक नीचे 29,410.73 पर और निफ्टी 103.55 पॉइंट नीचे 8,556.70 पर कारोबार कर रहा है।

10:40 AM सेंसेक्स 416.98 अंक नीचे 29,398.61  पर और निफ्टी 114.70  पॉइंट नीचे 8,545.55 पर कारोबार कर रहा है।

10:30 AM सेंसेक्स 535.74 अंक नीचे 29,279.85 पर और निफ्टी 144.45 पॉइंट नीचे 8,515.80 पर कारोबार कर रहा है।

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा का बयान- लॉकडॉउन को आगे बढ़ाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है

कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा
कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा

10:10 AM सेंसेक्स 608.59 अंक नीचे 29,207.00 पर और निफ्टी 176.50 पॉइंट नीचे 8,483.75 पर कारोबार कर रहा है।

10:00 AM बीएसई ऑटो में लिस्टेड सभी 16 कंपनियों के शेयर्स नीचे

10:00 AM सेंसेक्स 484.90 अंक नीचे 29,330.69 पर और निफ्टी 126.60 पॉइंट नीचे 8,533.65 पर कारोबार कर रहा है।

09:57 AM बीएसई हेल्थकेयर में लिस्टेड 30 में से 20 कंपनियों के शेयर में तेजी 

09:53 AM बीएसई 30 में एक्सिस बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा समेत 7 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त।

09:50 AM सेंसेक्स 547.32  अंक नीचे 29,268.27 पर और निफ्टी 152.00  पॉइंट नीचे 8,508.25 पर कारोबार कर रहा है।

09:45 AM बीएसई सेंसेक्स ऑटो सेक्टर की सभी 16 कंपनियों के शेयरों नीचे

09:40 AM सेंसेक्स 480.07 अंक नीचे 29,335.52 पर और निफ्टी 145.45 पॉइंट नीचे 8,514.80 पर कारोबार कर रहा है।

09:37 AM बीएसई बैंकिंग सेक्टर की 9 में से 8 कंपनियों के शेयरों में गिरावट, एक्सिस बैंक में तेजी

एक्सिस बैंक के शेयर्स में तेजी
एक्सिस बैंक के शेयर्स में तेजी

09:33 AM बीएसई सेंसेक्स 30 की 28 कंपनियों के शेयरों में गिरावट, टीसीएस और टेक महिंद्रा में बढ़त।

टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त
टीसीएस और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त

09:30 AM सेंसेक्स 942.65 अंक नीचे 28,872.94 पर और निफ्टी 238.95  पॉइंट नीचे 8,421.30  पर कारोबार कर रहा है।

09:24 AM सेंसेक्स 851 अंक नीचे 28,964.22 पर और निफ्टी 218.20 पॉइंट नीचे     8,442.05 पर कारोबार कर रहा है।

09:13 AM प्री-ओपन के दौरान मार्केट 589 नीचे गया था

मार्केट प्री-ओपन के समय 589 अंक तक नीचे गया
मार्केट प्री-ओपन के समय 589 अंक तक नीचे गया

    Top Cities