• Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Patna
  • Sharad Yadav Bihar CM Candidate | Sharad Yadav Bihar CM Opposition Candidate Today Latest News And Updates

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ही होंगे विपक्ष का 'चेहरा', मैं रेस में नहीं: शरद यादव

4 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांझी और कुशवाहा ने शरद यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर जताई थी सहमति। - Dainik Bhaskar
मांझी और कुशवाहा ने शरद यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर जताई थी सहमति।
  • शरद यादव ने कहा- दिल्ली ही मेरी राजनीति का दायरा और मैं इसी में ठीक हूं
  • कुशवाहा और मांझी ने पिछले दिनों शरद को 'चेहरा' बनाने पर सहमति जताई थी

पटना. राजद नेता शरद यादव ने बुधवार को साफ कर दिया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं होंगे। शरद यादव ने कहा कि महागठबंधन में राजद सबसे बड़ी पार्टी है और तेजस्वी विपक्ष के नेता हैं। अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी ही महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे। हमारी कोशिश है कि सभी दल एक साथ चुनाव लड़ें। कई लोग मुझे मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं लेकिन एक बात साफ कर देता हूं कि दिल्ली ही मेरी राजनीति का दायरा है और मैं उसी में रहना पसंद करता हूं।


पिछले दिनों उपेंद्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी ने शरद यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। रालोसपा और 'हम' का कहना है कि अगर शरद यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होते हैं तो सारी पार्टियां सहमति जताएंगी। शरद यादव ने पिछले शुक्रवार को मांझी, कुशवाहा और मुकेश सहनी के साथ बैठक भी की थी। बैठक में महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करने को लेकर चर्चा हुई थी।

तेजस्वी को लेकर महागठबंधन की अब तक सहमति नहीं
महागठबंधन के दूसरे दलों ने अब तक तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने पर सहमति नहीं जताई है। कांग्रेस इस मामले पर कुछ भी खुल कर नहीं बोल रही है। उपेंद्र कुशवाहा ने भी चुप्पी साध रखी है। कुशवाहा और मांझी को सीएम कैंडिडेट के तौर पर तेजस्वी पसंद नहीं हैं। यही वजह है कि दोनों नेताओं ने शरद यादव का नाम आगे बढ़ाया था। लोकसभा चुनाव के दौरान जीतनराम मांझी यह कहते थे कि महागठबंधन में एक ही चेहरा हैं और वह हैं तेजस्वी यादव। लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद मांझी के बोल बदल गए। अब वे तेजस्वी के नेतृत्व पर लगातार सवाल उठा रहे हैं।

    Top Cities