Please enable javascript.Malda West Bengal Bridge Accident,पश्चिम बंगाल: निर्माणाधीन पुल गिरा, दो की मौत - west bengal under-construction bridge collapsed in malda many died and injured - Navbharat Times

पश्चिम बंगाल: निर्माणाधीन पुल गिरा, दो की मौत

नवभारत टाइम्स | 17 Feb 2020, 8:25 am
Subscribe

पश्चिम बंगाल में एक निर्माणाधीन पुल गिरने की खबर है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं 5 जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हादसा मालदा में हुआ है।

bengal
कोलकाता
पश्चिम बंगाल में एक निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरने की खबर है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं 5 जख्मी बताए जा रहे हैं। यह हादसा मालदा में हुआ है। फिलहाल जख्मी लोगों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पुल कैसे गिरा, इसकी फिलहाल जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने बताया कि घटना तब हुई जब दूसरे फरक्का पुल का गार्डर शाम करीब आठ बजे ढह गया। उन्होंने कहा कि मलबे में और मजदूर दबे हो सकते हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि सात अन्य का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर