इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 10 जिला जजों के किए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार प्रतापगढ़ के जिला जज नंदलाल इटावा के जिला जज बनाए गए हैं, वहीं मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल ...अधिक पढ़ें
- News18 Uttar Pradesh
- Last Updated :
प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ने 10 जिला जजों (District Judge) के तबादले कर दिए हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है. ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, प्रतापगढ़ के जिला जज नंदलाल इटावा के जिला जज बनाए गए हैं, वहीं मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल, मेरठ के पीठासीन अधिकारी अनिल ओझा को प्रतापगढ़ में जिला जज बनाया गया है.
इनके अलावा संजय पचौरी बरेली के जिला जज बनाए गए हैं, वहीं राजीव शर्मा मुजफ्फरनगर के जिला जज होंगे. जेटीआरआई के एडिशनल डायरेक्टर रिसर्च संतोष राय को जिला जज, बागपत पद भेजा गया है, वहीं मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल बिजनौर के पीठासीन अधिकारी अशोक सिंह को जालौन में जिला जज पद पर तैनाती दी गई है. इसी तरह मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल संदीप जैन महाराजगंज के जिला जज होंगे. दिलीप सिंह यादव कमर्शियल कोर्ट, झांसी के पीठासीन अधिकारी होंगे, ओम प्रकाश त्रिपाठी फतेहपुर के जिला जज, मदन पाल सिंह जौनपुर के जिला जज होंगे.
इन्हें मिली नई तैनाती
नंदलाल - जिला जज, इटावा
अनिल ओझा- जिला जज, प्रतापगढ़
संजय पचौरी- जिला जज, बरेली
राजीव शर्मा- जिला जज, मुजफ्फरनगर
संतोष राय- जिला जज, बागपत
अशोक सिंह- जिला जज, जालौन
संदीप जैन- जिला जज, महाराजगंज
दिलीप सिंह यादव- पीठासीन अधिकारी, झांसी
ओम प्रकाश त्रिपाठी- जिला जज, फतेहपुर
मदन पाल सिंह- जिला जज, जौनपुर
इनपुट: सर्वेश दुबे
ये भी पढ़ें:
BSP सांसद अतुल राय को मिली पैरोल को रेप पीड़िता ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
नोएडा में पीसीआर सवार सब इंस्पेक्टर के साथ बदसलूकी, फाड़ी वर्दी
.
Tags: Allahabad news, Up news in hindi, Uttarpradesh news